बिहार

मधुबनी में खाद के लिए किसानों में हाहाकार

मधुबनी-16 दिसंबर। रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित इफको गोदाम के बाहर गुरुवार को सुबह चार बजे से ही खाद लेने के लिए हजारों की तादाद में किसानों की भीड़ उमड़ी। गोदाम में 400 बोरी डीएपी खाद मौजूद था। परंतु खाद का बटवारा नही हो पा रहा हैं। गोदाम में ताला लटका हुआ हैं। कोई भी कर्मचारी गोदाम के भीतर मौजूद नहीं थे। किसान प्रलेखन यादव ने बताया कि डीएपी खाद की घोर किल्लत हैं। सुबह चार बजे से ही लाइन में खड़े हैं। कोई सुनने वाला नहीं हैं। मो आबिद ने कहा कि डीएपी खाद तो छोड़िए, किसान को यूरिया एवं मिक्सचर तक नहीं मिल पा रहा हैं। खाद की किल्लत से गेहूं बुआई नही हो पा रही हैं।

खाद लेने कतार में खड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा ने बताया कि पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गेहूं बुआई के लिए खेत तैयार हैं। परंतु खाद की किल्लत की वजह से ससमय बुआई नही हो रहा है। सरकार कहती हैं कि खाद की कमी नहीं हैं। लेकिन यहां किसान हजारों की तादाद में खाद के लिए परेशान है। यहां खाद नही हैं, परंतु बाजार में कालाबजारी हो रही है। प्रशाशन ठोस कार्रवाई करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

स्वच्छ गांव,हरित गांव विषय पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

02
लदनियां/संवाद। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के लछमिनियां पंचायत में नेहरु युवा केन्द्र के बैनर तले प्रखंड संयोजक रविन्द्र शर्मा द्वारा स्वच्छ गांव,हरित गांव विषय पर युवाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी मनीष कुमार, महथा पंचायत की सरपंच मंजू देवी, समाजसेवी सरोज कुमार यादव, शम्भू नाथ ठाकुर,ललित जी एवं स्वयंसेवी गुडिया साह ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यर्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के आयोजक रविंद्र शर्मा, गुड़िया साह एवं रविन्द्र कुमार शर्मा ने आंगतुकों को पाग,माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया है।
वक्ताओं ने खुले में शौंच जाने, प्लास्टिक मुक्त गांव, स्वच्छता, जलवायु पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधे लगाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में निबंध प्रतियोगिता किया गया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

कारा दिवस का आयोजन

03
झंझारपुर/संवाद। उपकारा झंझारपुर में कारा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर झंझारपुर उपकारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि 12 दिसंबर 2012 को कारा मैनुअल को लागू किया गया था। इस मौके पर सभी काराओं में 12 दिसंबर के दिन बिहार कारा दिवश के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर काराधीक्षक के द्वारा सभी कारा कर्मियों और बंदियों को शुभकामनाएं दी। वहीं कारा में संसीमित महिला और पुरुष बंदियों के बीच अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें टाॅफी दौड़, क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर और संगीत कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बंदियों को काराधीक्षक के द्वारा प्रोत्साहित किया गया। वहीं कार्यक्रम में अब्बल आने वाले बंदियों को पुरस्कृत किया गया है। जिससे कारा में संसीमित पुरुष और महिला बंदी पूर्ण रूप से तनावमुक्त तथा उत्साहित दिखे गये। इस कार्यक्रम में उपकारा के सभी कर्मियों और बंदियों शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button