
बिहार
हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
मधुबनी – 28 अगस्त। जिले भर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल देखा गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेमपूर्वक रक्षासूत्र बांधा, आरती उतारी और मुंह मीठा कराया।रंग-बिरंगे धागों से बनी राखियों से भाइयों की कलाइयां सज गईं। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपना प्यार जताया।
कई जगह दूर रहने वाली बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कई जगह भाई खुद बहनों के घर जाकर राखी बंधवाते दिखे। मिथिला की प्राचीन परंपरा के अनुसार पुरोहितों ने अपने यजमानों को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। कई स्थानों पर भाई-बहनों ने मिलकर वट वृक्ष को भी रक्षासूत्र बांधा।मौके पर लोगों ने कहा कि बहनों की रक्षा करना हर भाई का कर्तव्य है। समाज में बिना किसी भेदभाव के सभी के साथ कुशल व्यवहार से एकता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।



