पटना- 18 मार्च। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राम को मनोनीत किया है। राजेश कुमार राम औरंगाबाद के कुटुंबा से विधायक हैं। राजेश कुमार राम निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की जगह लेंगे।
