बिहार

बिना लाइसेंस मुहर्रम जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

मधुबनी- 06 अगस्त। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कल शुक्रवार देर शाम में संयुक्त रूप से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों आदि के साथ सावनमाह की अंतिम सोमवारी, श्रावणी मेले एवम मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक सम्पन्न करने को लेकर वर्चुअल मोड में बैठक कर अबतक की तैयारियो का विस्तृत समीक्षा किया एवम संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के मुहर्रम के दौरान कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजन समिति के सभी प्रमुख लोगों से उनके पासपोर्ट साइज फोटो और पता उनके मोबाइल नंबर के साथ लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के मार्ग की जानकारी पूर्व से ही कर ले एवम उसका भौतिक सत्यापन भी कर ले।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर ले कि निर्धारित मार्ग से विचलन किसी भी स्थिति में नही होनी चाहिये।जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम सोमवारी और मुहर्रम को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ऐसे में सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। दोनों पर्वों के आयोजन को लेकर आपसी सहमति से समय और मार्ग का निर्धारण कर लें। उन्होंने धारा 107 के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने एवम बंध पत्र पर अमल करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों एवम अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने से थोड़ी से भी नही हिचके।

जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगा। तथा हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि को देना सुनिश्चित करेगा।पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्व प्रतिबंध रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी डीजे मालिक से मुहर्रम और श्रावणी मेले में डीजे न देने का शपथपत्र लिखित रूप से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने पर उनका डीजे जब्त किया जाए और प्राथमिकी दर्ज किया जाए। उन्होंने विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जर्रर बिजली तार को ठीक करवा लें,साथ ही जुलूस के दिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी अमेत विक्रम बैनामी, फुलपरास अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुरेंद्र राय,बेनीपट्टी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोर कुमार,मुख्यालय एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,वरीय उप समाहर्ता साहब रसूल,वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार,वरीय उप समाहर्ता कुमारी आरती,वरीय उप समाहर्ता बालेंदु पांडे, उत्पाद अधीक्षक गणेश कुमार विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button