
MADHUBANI:- छापेमारी बाद शराब धंधेबाज ने बदला ठिकाना, लोहापट्टी-गिलेशन में खुलेआम बिकता लाल पानी
मधुबनी- 18 जून। शराब धंधेबाजों का पुलिस और उत्पाद विभाग की मिलीभगत का एक नमूना शहर के लोहापट्टी-गिलेशन बाजार में देखने को मिल रहा है। बता दें कि हाल के दिनों में लोहापट्टी से गिलेशन बाजार जाने वाली सड़क पर एक दुकान और उसके गोदाम से बड़े पैमाने पर शराब बरामद किया गया।
नगर थाना द्वारा छापेमारी के बाद बरामद शराब के मकान मालिक ने दुकान खाली करा दिया गया। इसके बाद शराब धंधेबाज ने ठिकाना बदल कर शराब का धंधा चला रहा है। जिससे दिनभर शराब का धंधा चलता रहता है। शाम बाद यह स्थान शराबियों का अड्डा में बदल जाता है। सड़क पर खुलेआम लोग जाम छलकाते नजर आते हैं। जानकारों का माने तो पिछले दिनों बरामद किए गए शराब के धंधेबाज पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया। जबकि यहां सालों से खुलेआम शराब का धंधा हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना पुलिस और उत्पाद विभाग गिलेशन बाजार में शराब धंधेबाजों पर ठोस कार्रवाई की बजाय नजरअंदाज कर रही है। जिससे बेरोकटोक खुलेआम का धंधा चला आ रहा है। पटना STF की टीम को गिलेशन बाजार स्थित शराब की खुलेआम धंधा को भी देखना चाहिए।.शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई की बजाय पुलिस और उत्पाद विभाग की खुली छूट और संरक्षण देकर चांदी काटने में मस्त है। बता दें कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा धंधेबाजों से पुलिस का गहरा नाता का खुलासा पिछले दिनों सामने आया था।
बासोपट्टी थाना की ‘डायल 112’ पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करों के वाहन को स्कॉट करने की घटना से पुलिस का चेहरा सामने आने बाद भी शहर के लोहापट्टी-गिलेशन बाजार स्थित शराब का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। चर्चा यह भी है कि कमोबेश जिले के अधिकांश थानों की पुलिस शराब, गांजा धंधेबाजों को छूट ही नहीं बल्कि संरक्षण दे रही है



