
मधुबनी में धरना-प्रदर्शन से RJD कार्यकर्ताओं और नेताओं का हौसला बुलंद : पूर्व मंत्री
मधुबनी – 19 जून। महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और अन्य मामलों को लेकर राजद का राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 17 जून को मधुबनी में धरना-प्रदर्शन से राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं का हौसला काफी बुलंद नजर आ रहा है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की परवाह किए जिलेभर से पहुंचे राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं धरना स्थल पर डटे रहे। भारी जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया है। धरना में उमड़ी भीड़ को देखकर राजद कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा है। स्थानीय स्तर पर नेताओं का मानना है कि यह राजद का धरना जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ का प्रमाण है। धरना में राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राजद नेता क्षेत्र की जन समस्याओं, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय औद्योगिक विकास को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं।
पूर्व में भी पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। धरना की सफलता पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने बताया कि नीतीश सरकार के बाद सम्राट सरकार से आजिज लोगों का भी धरना को समर्थन मिला है। इनदिनों पेयजल की किल्लत सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने धरना में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। सरकार खाली खजाना के जूझ रही है।



