
बिहार में लूट-खसोट की सरकार, विकास योजना भ्रष्टाचार का शिकार : राजद
मधुबनी- 17 जून: महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राजद का राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय नगर भवन के समक्ष धरना दिया गया। पूर्व विधायक व राजद के वर्तमान जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव की अध्यक्षता और झंझारपुर अध्यक्ष वीर बहादुर राय के संचालन मेंधरना को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। कानून व्यवस्था कागजों तक सीमित रह गया है। सामाजिक न्याय की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। बिहार में आए दिन हत्या, बलात्कार, लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही हैं। महंगाई से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दाल, तेल, दूध, आटा, चावल जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोगों का घरेलू बजट असंतुलित हो गया है। रसोई गैस की मूल्य वृद्धि से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है।
पूर्व विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि बिहार से पलायन बढ़ता जा रहा है। विकास योजना भ्रष्टाचार का शिकार होकर रह गया है। बेरोजगारी, महंगाई पर नियंत्रण तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित हरेक मोर्चा पर एनडीए सरकार विफल साबित हुआ है। पूर्व विधायक राम अवतार पासवान ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद सदैव जनता के साथ खड़ा रहेगा। बिहार में लूट-खसोट की सरकार चल रहा है। भ्रष्टाचार, घोटालों और कुप्रबंधन बिहार सरकार की पहचान बन गई है। ब्रज किशोर यादव ने कहा कि ब्लॉक, अंचल और थानों सहित विभिन्न सरकारी स्तरों पर बिना लेन-देन के काम नहीं होते हैं। महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु यादव ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। प्रिया राज ने कहा कि अपने अधिकार की मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोगों की मानसिकता निरंकुश हो गया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।चरित्र सदाय ने कहा कि सरकार विपक्षी दल के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। भारत भूषण यादव ने कहा कि जन सरोकार के प्रति सरकार की उदासीनता और बिहार सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरना को जिला महासचिव
पवन यादव, अरुण शंकर प्रसाद कुशवाहा, राजकुमार यादव, वीणा देवी, प्रदीप प्रभाकर सहित अन्य ने संबोधित किया। धरना में अमित यादव, सुमन सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, चंद्रशेखर झा सुमन, पप्पू यादव, मिंटू शहजादा, रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व राजद के वरीय नेता ब्रह्मानंद यादव, मनोज निराला, सोहन पासवान, रवि साफी, जगरन्नाथ साह, देवकृष्ण यादव, रवीन्द्र यादव, महेश यादव, रामसेवक महतो, अशोक मुखिया
जग नारायण, विनोद कुमार, जीतन कुमार, सुरत मुखिया, रामधनी मंडल, बोधवर राम, गरीबन राम, उदय कुशवाहा, राजेंद्र यादव, सत्य नारायण यादव, रमण सिंह, नूरजहां खातून, गुलजार अहमद, को उमेश राम, जीवछ यादव सहित बड़ी संख्या में राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।



