[the_ad id='16714']

दिल्ली की हवा जहरीली, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

नई दिल्ली- 21 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हवा जहरीली रही। साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस अधिकारी के मुताबिक दिन में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया। यह सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!