बिहार

बिहार विधान परिषद चुनाव के प्रचार का शोर थमा, 8 सीटों पर 23 को मतदान, 933 केंद्रों पर 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला

पटना- 21 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, सारण और तिरहुत सीटें शामिल हैं। बुधवार शाम से चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

भले ही यह चुनाव संख्या के लिहाज से सीमित हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने व्यापक माने जा रहे हैं। मतदान को लेकर प्रमुख दलों में बेचैनी है और सभी दल अपने-अपने समीकरणों का आकलन करने में जुटे हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए इन चुनावों में अनंत सिंह फैक्टर खास चर्चा में है। उनके प्रभाव और सक्रियता को लेकर गठबंधन के भीतर-बाहर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों और प्रभाव को लेकर खींचतान बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताल ठोकी है।

933 केंद्रों पर 5.32 लाख से अधिक मतदाता—
विधान परिषद की आठ सीटों के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,32,847 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 4,92,594 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 40,253 मतदाता हैं। चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक की चार सीटों पर 90 और शिक्षक की चार सीटों पर 60 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

स्नातक के 598 और शिक्षक के 335 केंद्र—
स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 598 केंद्र हैं – पटना में 134, कोसी में 181, तिरहुत में 145 और दरभंगा में 138।
शिक्षक निर्वाचन के लिए 335 केंद्र निर्धारित हैं – पटना में 80, तिरहुत में 58, दरभंगा में 99 और सारण में 98।
सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!