बिहार

UIDAI ने आधार प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को ‘ स्टेट प्रगति अवाॅर्ड ’ से सम्मानित किया

पटना- 30 सितंबर। सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि कोलकाता में 29 सितंबर 2026 को आयोजित 5वें आधार संवाद के अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग को आधार प्रमाणीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘ स्टेट प्रगति अवाॅर्ड ’- बेस्ट ऑथेंटिकेशन टर्नअराउंड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ) सौरभ विजय ने बिहार के प्रदर्शन की विशेष सराहना की तथा बिहार को देशभर में बेस्ट परफाेर्मिंग स्टेट के रूप में मान्यता दी गई। यह सम्मान बिहार के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ राज्य में डिजिटल सेवाओं के प्रभावी एवं सुगम क्रियान्वयन की दिशा में बिहार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार में प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आधार प्रमाणीकरण किए जा रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर आधार प्रमाणीकरण का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन राज्य में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों के डिजिटल सेवा तंत्र के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करता है।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उनके कुशल नेतृत्व और विभाग के निरंतर प्रयासों से राज्य में डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को नई गति मिली है। यह सम्मान बिहार सरकार की नागरिक-केंद्रित, सुरक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी डिजिटल व्यवस्था के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!