
बिहार में सुशासन की सरकार, आमजन को त्वरित न्याय व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार हो रहे हैं कार्य: CM सम्राट
पटना- 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पिछले 25 वर्षों के कार्यकाल में देश में हुए विकास एवं व्यापक बदलावों पर आधारित संगीतमय नाट्य का मंचन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आवास, खाद्यान्न, शौचालय, आयुष्मान भारत,उज्ज्वला योजना, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने बिहार की गौरवशाली विरासत को पुनः स्थापित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।



