
भारत
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा
नई दिल्ली- 14 जुलाई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विकासात्मक और अवसंरचना संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई।
गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज दिल्ली में उनसे शिष्टाचार भेंट की। बैठक में उनसे तेलंगाना में चल रही तमाम सड़क एवं विकास परियोजनाओं पर चर्चा हुई साथ ही कई प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर भी बातचीत की गई।



