बिहार

DARBHANGA में नीलाम पत्र वाद निष्पादन पखवाड़ा के तहत 50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

राशन कार्ड के ई-केवाईसी एवं जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

दरभंगा, 18 अगस्त।जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वाद, राशन कार्ड निर्माण एवं जनगणना कार्य की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नीलाम पत्र वाद निष्पादन पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य एवं अब तक हुई वसूली की समीक्षा की। इस अभियान के तहत दरभंगा जिले के लिए 50 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक नीलाम पत्र पदाधिकारी को कम-से-कम 100 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि 17 अगस्त को जिले में 14 लाख रुपये की वसूली की गई है। जिलाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालय कोर्ट का संचालन करते हुए अधिक-से-अधिक वादों का निष्पादन करने तथा वसूली की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा।

राशन कार्ड निर्माण एवं ई-केवाईसी में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में राशन कार्ड निर्माण एवं लाभुकों के ई-केवाईसी कार्य की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के अंदर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों के राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आगामी सोमवार तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा जनगणना से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!