भारत

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी, कहा- कांग्रेस देश के हर छात्र के साथ खड़ी है

नई दिल्ली- 18 अगस्त। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों से जारी छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों से बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला, जबकि छात्रों ने संयम रखते हुए अपनी मांगें मनवाईं।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उन्हें यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। छात्रों ने सवाल पूछे तो उन्हें जवाब मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर छात्र के साथ खड़ी है और वह वसूली तंत्र को जड़ से बदलने के लिए संघर्ष करेगी। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिसमें हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अधिकार मिले। पूरे देश में ये सिस्टम बदलेगा। अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।

उल्लेखनीय है कि हेमंत सरकार से बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले छात्रों ने सोमवार को अपना 24 दिनों से जारी भूख हड़ताल खत्म कर दिया। हालांकि रांची में छात्रों के एक दूसरे गुट- जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच का आंदोलन जारी है। छात्र भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!