[the_ad id='16714']

RAHUL गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात पहुंची, मोदी सरकार पर साधा निशाना

दाहोद- 07 मार्च। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को गुजरात पहुंची। दाहोद जिले के झालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने झालोद में सभा की। सभा में राहुल ने कहा कि एक बार उन्होंने जाति आधारित जनगणना की मांग की थी। जाति आधारित जनगणना से लोगों को यह पता चलेगा कि किसके हाथ में कितना धन है, किस संस्था में कौन है, बजट में भागीदारी इतनी है, दलितों को पता चलेगा कि उनकी कितनी भागीदारी है।

यात्रा में आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जिनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी, पूर्व प्रमुख गोपाल इटालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा चार दिनों तक गुजरात में 7 जिलों में जाएगी। यात्रा कुल 445 किलोमीटर घूमेगी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!