
बिहार
MADHUBANI:- ईंट भट्टा बकाये के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू, 20 दिसंबर तक मौका
मधुबनी- 01 अक्टूबर। खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार ने ईंट सत्र 2024-25 तक के बकायेदार ईंट भट्टों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (One Time Settlement Scheme) लागू की है। विभाग ने 17 सितंबर 2026 को इसकी अधिसूचना जारी की है। योजना के तहत नीलाम पत्र वाद दायर करने के समय और उसके बाद लगने वाली ब्याज राशि को माफ किया गया है। यह योजना 21 सितंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।
विभाग के अनुसार योजना का लाभ उन्हीं ईंट भट्टों को मिलेगा, जिनके स्वामित्व शुल्क जमा नहीं करने के कारण 31 अगस्त 2026 तक खनन पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्र वाद दायर कर दिया गया है।



