
बिहार
MADHUBANI:- सशक्त स्थाई समिति में विस्तारित वार्डों के तीन पार्षद कविता झा, विभा देवी और प्रभावती देवी को मिली जगह
मधुबनी- 27 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति में विस्तारित वार्डों के तीन पार्षद वार्ड 7 की कविता देवी, वार्ड 40 के पार्षद विभा देवी और वार्ड 42 की पार्षद प्रभावती देवी को जगह मिली है। जबकि चुनाव में विस्तारित वार्डों के अधिकांश पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा। विस्तारित वार्डों में वार्ड 2 के पार्षद पार्वती देवी, वार्ड 20 के पार्षद राजेश मंडल, वार्ड 36 के पार्षद निराला देवी, वार्ड 6 के पार्षद आशीष कुमार झा,वार्ड 27 के पार्षद रंजीत कुमार, वार्ड 35 के पार्षद कैलाश सहनी को पराजय का सामना करना पड़ा।
बतादें कि पहली बार समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर विस्तारित वार्डों से कई नए चेहरा मैदान में भाग्य आजमा रहे थे। विजयी प्रत्याशियों के घर खुशी का माहौल बना है।



