
MADHUBANI:- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना, 6 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मधुबनी- 02 सितंबर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वितीय चरण के राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के तहत आज मधुबनी जिला इकाई द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर ने की। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों में जाति आधारित जनगणना में SC-ST की तरह OBC का भी अलग ऑप्शन दिया जाए। राज्यवार आधिकारिक एवं व्यापक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार की जाए। प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड प्रदान किया जाए।अनियंत्रित ओपन कॉलम व्यवस्था के स्थान पर मानकीकृत विकल्प आधारित प्रणाली अपनाई जाए।
असूचीबद्ध एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था बनाई जाए। जाति संबंधी डेटा के संग्रह, सत्यापन एवं संकलन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं ऑडिट योग्य बनाया जाए शामिल है। धरना प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष इं. रंजीत कुमार, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान, महिला मूल निवासी संघ जिला सदस्य ललिता देवी, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा जिला प्रभारी रामपुकार, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पासवान, अधिवक्ता संघ ILPA के जिला अध्यक्ष संजय दास, गजेंद्र मंडल, रघुनाथ मंडल, सुमन यादव, राजेंद्र कुशवाहा, वकील पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।



