
BIHAR:- मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता, 56 जिंदा कारतूस के साथ कारतूस तस्कर गिरफ्तार, 2 फरार
मधुबनी- 23 अक्टूबर। मधुबनी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारतूस तस्कर को 56 जिंदा कारतूस के साथ नरेन्द्र भारती बेलाही, वार्ड नं. 06, थाना कलुआही को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रहिका थाना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने की है।
हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ा—
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में जिंदा कारतूस की डिलीवरी देने नाजिरपुर आने वाला है।
सूचना के बाद रहिका थाना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने ग्राम नाजिरपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। डिलीवरी देने पहुंचे संदिग्ध युवक को बाइक सहित पकड़ लिया गया।
सिंडिकेट का खुलासा—
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री का सिंडिकेट चलाता है। इस मामले में रहिका थाना कांड संख्या- 297/26, दिनांक 23.10.2026, धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। फरार दो सहयोगी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।



