
MADHUBANI:- रहिका थाना में डुमरी के एक मिश्रा परिवार पर जमीन धोखाधड़ी की FIR, पीड़िता मीरा देवी ने DIG और SSP से लगाई न्याय की गुहार
मधुबनी- 18 जुलाई। रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की मीरा देवी की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने और पुलिस जांच को प्रभावित करने मामला सामने आया है। रहिका थाना में मीरा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी 175/2026 में बताया है कि उनका बीमार पति सुशील कुमार मिश्रा से पड़ोसी एक मिश्रा परिवार और उनके पुत्र, भतीजा ने 3 कट्ठा जमीन चोरी-छिपे केवाला करा लिया।
पति के निधन के बाद इस धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाई तो आरोपियों ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया है। 74 वर्षीया मीरा देवी ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), मधुबनी वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) आवेदन देकर अपनी जान-माल की रक्षा और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। पीड़िता मीरा देवी ने बताया कि इस मामला को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सहयोग पोर्टल’ पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
मीरा देवी ने वरीय पुलिस अधिकारियों को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित केस के गवाहों को डरा-धमका रहे हैं। दबाव बनाकर अपने पक्ष में बयान दिलवाने की धमकी दे रहे हैं। मीरा देवी ने मामले का सुपरविजन शीघ्र पूराकर आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़िता ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), सदर-1 को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन दी है।



