
MADHUBANI:- प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, सुबह ब्रह्मस्थान मंदिर में रचा ली शादी; इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी
मधुबनी – 12 नवंबर। जिले के छजना गांव में एक प्रेम कहानी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी सुबह ब्रह्मस्थान मंदिर में दूल्हा बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार छजना गांव की पूजा कुमारी (19) और मझारी गांव के युवक नीतीश कुमार (22) के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसके बाद सुबह दोनों ने गांव के ब्रह्मस्थान मंदिर में शादी रचा ली।
शादी की खबर मिलते ही मंदिर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। युवती लाल साड़ी में दुल्हन के रूप में नजर आई, वहीं युवक सफेद कुर्ता और हरा गमछा ओढ़े हुए था।
फिलहाल दोनों परिवारों की ओर से इस मामले में क्या फैसला लिया जाएगा, इस पर सबकी नजर टिकी है। वहीं इस अनोखी शादी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



