
MADHUBANI:- पानी की किल्लत झेल रहे वार्ड 4 के लोगों में भारी आक्रोश, किया प्रदर्शन
मधुबनी- 24 जून। नगर निगम क्षेत्र में नल जल योजना की सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। गर्मी के मौसम में कई वार्डौं में लोगों को पानी के लिए फजीहत झेलना पड़ रहा है। इसके बाद भी योजना को धरातल पर उतारने में नगर निगम प्रशासन उदासीन बना है। नल जल की बदतर स्थिति के चलते निगम के वार्ड 4 के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वार्ड के लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि वार्ड में जलमीनार की कमी, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण पानी नहीं मिल रहा है। नल जल योजना दम तोड़ रहा है। जिससे लोग जलसंकट झेलने को विवश है।
लोगों ने बताया कि नगर निगम की उदासीनता से वार्ड में जलसंकट पर काबू की उम्मीद नजर नहीं आ रहा है। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए अपने परोशी के सबमर्सिबल पर निर्भर होना पड़ रहा है। बता दें कि वार्ड 4 में नल जल योजना का कार्य पूरा नही हो सका है। जिससे 400 से अधिक लोगों को योजना का लाभ नही मिल रहा है। वार्ड में नल जल योजना का कार्य सालों से अधर में लटका है। 400 से अधिक घरों को अब तक पाइपलाइन से नहीं जोड़ा गया है।
योजना से जुड़े ठेकेदारों पर समुचित कार्रवाई किया जाना चाहिए। पार्षद अरुण कुमार ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में जलमीनार, पाइपलाइन निर्माण के लिए टेंडर बाद निर्माण की गति काफी धीमी गति है। जिससे लोगों को पेयजल से वंचित होना पड़ता है। पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। वार्ड के घरों तक बिछाई गई पाइपलाइन ध्वस्त हो गया है। जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में भूजल स्तर गिरने से स्थानीय लोगों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।



