
PM मोदी के वैशाली दौरे को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 35 BAS अधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति, मधुबनी से झंझारपुर DCLR भी शामिल
पटना, 14 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को वैशाली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 नवंबर को आदेश जारी कर विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ नियंत्रण के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के कुल 35 पदाधिकारियों को समाहरणालय, वैशाली में प्रतिनियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारी 17 नवंबर से कार्यक्रम की समाप्ति तक वैशाली में तैनात रहेंगे।
कहां-कहां से आए अधिकारी
सीतामढ़ी से 6 अधिकारी:
ऋषभ (DCLR बेलसंड), अमूल्य रत्न, निशांत कुमार (DTO), मो. इस्लाम, आशुतोष श्रीवास्तव और विनय प्रताप।
मुजफ्फरपुर से 4 अधिकारी:
मन्केश्वर कुमार, प्रियव्रत रंजन (DPRO), सौरभ राज और कृष्ण कुमार।
अरवल से 4 अधिकारी:
गोविन्दा कुमार मिश्रा, ऋषिकेश तिवारी, विनोद कुमार (DPRO) और रतन परवेज।
पटना से 6 अधिकारी:
राघवेन्द्र प्रताप सिंह (DCLR पटना सदर), संदीप कुमार (उप सचिव, सामान्य प्रशासन), नलिन प्रताप राणा (OSD, ग्रामीण विकास), अनिल कुमार (उप सचिव, डेयरी-मत्स्य), धीरेन्द्र कुमार (उप सचिव, गन्ना उद्योग) और अभिषेक कुमार (उप सचिव, नगर विकास)।
समस्तीपुर से 3 अधिकारी:
मो. अली एकराम (DSO), धर्मराज और श्री रोहित कुमार।
पश्चिमी चम्पारण से 3 अधिकारी: अमित राज (DTO), निखिल कुमार और सौरभ आलोक (DPRO)।
अन्य जिलों से:
नैमिष कुमार – DCLR, झंझारपुर, मधुबनी
अभिराम कुमार – मोतिहारी सदर
सोनल कुमार महतो – वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा, अमन आनंद – DCLR महाराजगंज, सिवान
शशि कुमार – DPRO, सारण, आलोक कुमार – DCLR खगड़िया सदर, विकास कुमार – वरीय उप समाहर्ता, पूर्वी चम्पारण, मुकेश कुमार यादव – वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, मृत्युंजय कुमार – DCLR, शेखपुरा
इस पूरी टीम में मधुबनी जिले से एकमात्र अधिकारी झंझारपुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता नैमिष कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।
PM के दौरे को लेकर वैशाली में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।



