
MADHUBANI:- युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात आ रही सामने. लड़की और उसके दो भाई से पुलिस कर रही पूछताछ
मधुबनी- 24 जून। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भंगीडीह गांव के तालाब किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कुमार दल बल के साथ भंगीडीह पहुँच शव की शिनाख्त कराई। शव की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के तेजू पासवान के पुत्र पुलिन्दर पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृत युवक का प्रेम प्रसंग भंगीडीह गांव के एक लड़की से चल रहा था। मृतक की मां ने बताया कि लड़की की शादी तय हो गयी थी, बावजूद लड़का लड़की आपस में मिलते थे। जिसकी जानकारी लड़की के परिवार को थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लड़की के परिवार वालो ने उसे बुलाया। जहां उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। जिससे किसी को शक न हो। लड़के की मां ने बताया कि, उसे अक्सर धमकी दी जाती थी।
इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि, शव पर पाए गए चोट के निशान से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है। एसडीपीओ ने बताया कि, इस मामले में एक लड़की और उसके दो भाई को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



