
MADHUBANI:- जर्जर सड़क और जलजमाव से आजिज लोगों ने किया भूख हड़ताल, मोटरेबल बनाने का मिला आश्वासन
मधुबनी- 22 जून। नगर निगम क्षेत्र के गांधी चौक बलुआ से कंजर टोला के बीच जर्जर सड़क और जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सप्ता में भूख हड़ताल शुरु किया गया है।भूख हड़ताल शुरु करने वालों का कहना है कि पिछ्ले तीन साल से इस सड़क की हालत काफी खराब होने के चलते साल में छह माह तक जलजमाव की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों और इस सड़क से गुजरने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढा होने से जलजमाव के बीच लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। यह सड़क बारिश के मौसम में अत्यधिक जोखिम भरा हो जाता है। लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने बताया कि पूर्व में भी विभिन्न माध्यमों से स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जर्जर सड़क व जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
मौके पर पहुंचे विधायक माधव आनंद द्वारा मंगलवार से मोटरेबल कार्य शुरु कराने के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त किया गया।विधायक ने कहा कि समस्या के निराकरण की पहल शुरु कर दी गई है। धरना स्थल पर सुरेंद्र चौधरी, प्रहलाद पूर्वे, घनश्याम यादव, ब्रह्मदेव यादव, चंद्रशेखर झा सुमन, आनंद कुमार, गौतम गैरा, प्रवीण पूर्वे, मनीयार, अरूण यादव, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र कुमार, संटू कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।



