
MADHUBANI:- सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए दूसरे खेमा से पार्वती देवी, कविता झा, बद्री नारायण, रुमी देवी, जमील अंसारी, निराला देवी और प्रभावती देवी प्रत्याशी घोषित
मधुबनी -26 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद की 27 मई को होने वाली चुनाव को लेकर निगम के सभी 45 पार्षद दो खेमा में आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों खेमा की रणनीति का अंदाजा चुनाव परिणाम से ही लगाया जा सकता है। फिलहाल चुनाव परिणाम सामने आने तक किसी भी खेमा को कम आंका नहीं जा सकता है। इधर, दोनों खेमा की ओर से समिति के 7 सदस्य पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। बता कि रविवार को पार्षदों के एक खेमा की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद पार्षदों के दूसरे खेमा की बैठक सोमवार शाम शहर के कोतवाली चौक से आगे रेलवे गुमटी स्थित आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। प्रत्याशियों में वार्ड 2 की पार्षद पार्वती कुमारी, वार्ड 7 के कविता झा, वार्ड 8 के बद्री नारायण राय, वार्ड 15 के रुमी देवी, वार्ड 24 के पार्षद जमील अंसारी, वार्ड के 36 के पार्षद निराला देवी, वार्ड 42 की पार्षद प्रभावती देवी शामिल है।
इस बैठक में पार्षदों की संख्या प्रदर्शन कर अपनी बढ़त साबित करने की कोशिश की गई। बैठक में करीब 27 पार्षदों की उपस्थिति देखी गई। जिसमें दूसरे खेमा के भी करीब आधा दर्जन पार्षद देखे गए। बहरहाल, समिति सदस्य पद के लिए पार्षदों के दो खेमा के बीच खींचातानी से चुनाव परिणाम दिलचस्प होने के आसार नजर आने लगे है। बता दें कि समिति के कुल 7 सदस्यों के लिए 27 मई को डीआरडीए के सभागार में चुनाव की प्रकिया पूरी की जाएगी। इधर, रविवार को पार्षदों के दूसरे खेमा की बैठक जेपी कॉलोनी में की गई थी। जिसमें समिति के चार निवर्तमान सदस्यों सहित 27 पार्षद शामिल हुए थे।



