बिहार

MADHUBANI:- भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती मनाई

मधुबनी- 27 जुलाई। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा देवी एवं जिला महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक सुबोध चौधरी के संचालन में महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम गीत,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य एवं जिला प्रभारी डॉ अर्जुन सहनी ने कहा कि 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय से कलश यात्रा, पद यात्रा निकलकर हर जिला में भ्रमण किया जाएगा । 29 जुलाई 2026 से लेकर 20 फरवरी 2027 तक भाजपा संत शिरोमणि रविदास जी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करेगी। संत शिरोमणि रविदास ने देश और दुनिया को करुणा और सामाजिक समानता का संदेश दिया जो आज भी लोगों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपने विचारों और कार्यों से समाज में व्याप्त भेदभाव और सामाजिक विद्वेष को मिटाने का संदेश दिया। उनकी वाणी ने प्रेम,समानता और मानवता का दीप जलाए। राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जन्म से कोई इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता मनुष्य की पहचान उसके अच्छे कर्मों और गुणों से होती है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रंजीत यादव,सरोज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना,जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर,शिव शंकर पाण्डेय आई टी सेल जिला संयोजक आदित्य झा ,कार्यालय मंत्री कन्हैया साह,रणधीर ठाकुर ,चंदन पासवान, प्रतिमा रंजन, चन्द्रजीत यादव ,सुमन झा, आनंद सिंह,स्वर्णिम गुप्ता, दिलीप ठाकुर,राम प्रकाश ठाकुर,अशोक राम,मनीष रंजन,रवि रंजन,गोपाल ठाकुर,रवि सिंह,पवन झा, हरिनाथ झा सहित अन्य कार्यक्रता शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!