
“कुरान में गलतियां ढूंढने गई थी, लेकिन हकीकत मिल गई” — ब्रिटिश पत्रकार यवोन रिडले ने कबूला इस्लाम
“कैद में गईं पत्रकार, कैद से निकलीं तो कुरान की तलाश में लग गईं… और आखिर में इस्लाम को ही अपनी जिंदगी बना लिया”
लंदन- 22 नवंबर। ब्रिटिश पत्रकार यवोन रिडले की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, और ये सच है। उन्होंने कहा था कि “मैं कुरान में गलतियां ढूंढने गई थी, लेकिन मुझे उसमें जिंदगी की आखिरी हकीकत मिल गई।” और 2003 में उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया।
कौन हैं यवोन रिडले?
यवोन रिडले, जन्म: 23 अप्रैल 1958, काउंटी डरहम, इंग्लैंड पेशा: ब्रिटिश पत्रकार, लेखिका, पूर्व सांसद प्रत्याशी। वे ब्रिटेन के बड़े अखबारों — _Sunday Express, News of the World, The Observer, Daily Mirror_ में काम कर चुकी हैं।
2001 में तालिबान ने पकड़ा।
11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद यवोन अफगानिस्तान की खबरें कवर करने गईं।
28 सितंबर 2001 को वे बुर्का पहनकर बिना वीजा अफगानिस्तान में घुसीं और तालिबान ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 10 दिन तक वे तालिबान की कैद में रहीं। उस दौरान उन्हें डर था कि उन्हें जासूस समझकर मार दिया जाएगा। बाद में तालिबान ने मानवीय आधार पर उन्हें छोड़ दिया। ब्रिटेन लौटने पर मीडिया ने उनसे पूछा “तालिबान ने
आपके साथ कैसा व्यवहार किया?”
उन्होंने कहा “उन्होंने मेरे साथ इज्जत से व्यवहार किया, मुझे किसी ने छुआ तक नहीं। इस बयान से ब्रिटेन में हंगामा मच गया।
कुरान में गलती ढूंढने गईं, इस्लाम मिल गया
रिहाई के बाद यवोन ने फैसला किया कि वे कुरान को पढ़कर उसकी गलतियां दुनिया के सामने लाएंगी। लेकिन कुरान पढ़ते-पढ़ते उनकी सोच बदलने लगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था: “मैं कुरान में गलतियां ढूंढने गई थी, लेकिन मुझे उसमें जिंदगी की आखिरी हकीकत मिल गई। मैंने कुरान में महिलाओं के अधिकारों के बारे में जो पढ़ा, उसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
वर्ष 2003 में उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया और तब से वे इस्लाम के बारे में लिखती-बोलती रही हैं। उन्होंने हिजाब पहनना शुरू किया। वे फिलिस्तीन, इराक युद्ध और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर लिखने लगीं। कई बार गाजा, लेबनान और अफगानिस्तान गईं। उन्होंने किताब लिखी “In The Hands of the Taliban” वे ब्रिटेन में Respect Party से राजनीति में भी आईं।
उन्हें अक्सर ब्रिटिश मीडिया में “तालिबान की ब्राइड” कहकर ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने कभी अपना फैसला नहीं बदला।



