
MADHUBANI:- यादव महासभा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
मधुबनी, 22 नवंबर। शहर के सुभाष चौक स्थित आरके मैरेज गार्डन परिसर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिला इकाई की बैठक सह संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग को प्रमुखता से दोहराया गया और नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग कोई नई मांग नहीं है, यह समाज के स्वाभिमान और शौर्य की पहचान की मांग है। जिस समाज ने देश की रक्षा के लिए हर युद्ध में अपना खून बहाया है, उस समाज के नाम पर एक रेजिमेंट होना ही चाहिए। यह हमारा हक है, सम्मान है। पूर्व जिलाध्यक्ष विशेश्वर यादव ने कहा कि भेदभाव भुलाकर सब एकजुट होंगे, तभी अहीर रेजिमेंट की आवाज दिल्ली तक पहुंचेगी।
बैठक को अधिवक्ता नरेश भारती, लालू यादव, सुमन यादव,कृष्णानंद यादव सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
नई जिला कार्यकारिणी में युवा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,महिला अध्यक्ष ललिता यादव, जिला प्रधान महासचिव, मिश्रीलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष, श्याम सुन्दर यादव, राजेन्द्र यादव, राम दयाल यादव, पप्पू यादव,जिला कार्यालय सचिव सचिन कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जिला सचिव जयनन्द प्रसाद यादव, नथुनी यादव, विदेश्वर यादव, छोटे प्रसाद यादव, ललन कुमार यादव, गोपाल यादव, जिला महासचिव शंभू यादव, मंजू राय, रामाधीन यादव, संजय यादव, रंजीत यादव, जिला प्रवक्ता राम चन्द्र निर्मल, आनंद जिला मीडिया प्रभारी अभिनव कुमार, जिला संरक्षक सत्यनारायण यादव, रामप्रसाद यादव के अलावा खजौली प्रखंड अध्यक्ष मांगन यादव और पंडौल प्रखंड अध्यक्ष अमरकांत यादव बनाए गए। चयनित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया गया।



