
बिहार
MADHUBANI:-25 वर्षीय युवती प्रेमी संग फरार कलुआही थाना क्षेत्र की घटना
मधुबनी- 09 अगस्त। कलुआही थाना क्षेत्र के एक गांव के एक 25 वर्षीय युवती प्रीति कुमारी (काल्पनिक नाम) अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई।
इस संबंध में युवती की मां तेतरी देवी के आवेदन पर कलुआही थाना में कांड दर्ज की गई है। आवेदन में तेतरी देवी ने कही है कि मेरी बेटी गुरुवार आरके कॉलेज मधुबनी के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी हम लोगों को शंका हुआ इसके बाद सगे संबंधी सहित सभी जगह खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला बाद में पता चला गांव के ही राहुल पासवान मेरी बेटी को शादी की नीयत से बहला फुसला कर ले गया है।
थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है अनुसंधान जारी है।



