
MADHUBANI:- पिकअप के पलटने से 4 जख्मी
मधुबनी-12 अप्रैल। मधवापुर-बासुकी मुख्य सड़क खंड स्थित जानकीनगर में एक अनियंत्रित 407 पिकअप के पलटने से चार लोग गंभीर जख्मी हो गए। विदित हो की ये सभी लोग बिहारी यज्ञ मेला से जलेबी की दुकान समेटकर मुजफ्फपुर लौट रहे थे। सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिये मधवापुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर बताया गया।जिसे दरभंगा से पटना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मधवापुर थाना पुलिस एसआई बी के पासवान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।पिकअप दुर्घटना में घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सिवायपट्टी थाना क्षेत्र के भगवान छपरा निवासी विकास कुमार एवं सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बौरार निवासी जसविंदर कुमार,पवन साह एवं पिकअप चालक संतोष कुमार के रूप में हुई।जलेबी दुकान के मालिक का नाम शिवशंकर साह बताया गया।



