बिहार

MADHUBANI:- देवधा उत्तरी पंचायत में डीजे संचालकों को सरपंच ने भेजा नोटिस,कहा- ध्वनि प्रदुषण एवं अश्लील गानों पर लगाएं रोक

मधुबनी- 14 मई। जयनगर प्रखंड क्षेत्र के देवधा उत्तरी पंचायत में आए दिन विभिन्न समारोहों में डीजे के उपयोग से समाज में उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए आखिकार पंचायत के सरपंच सुजीत साह ने समाजिक सौहार्द बनाएं रखने के लिए शनिवार को देवधा उत्तरी ग्राम कचहरी कार्यालय पर सभी एंड को डीजे संचालकों एवं गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक किया। सरपंच ने ऐसे समय में इस यह कदम उठाया,जब किसी भी समारोह में डीजे के चलन से किसी न किसी रूप में समाज में तनाव उत्पन्न होती है। सरपंच ने बताया कि काफी दिनों से पंचायत के लोगों के द्वारा शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

बैठक में उपस्थित पंचायत के सभी डीजे एंड को संचालकों को सरपंच के द्वारा नोटिस जारी कर उपस्थित होने की बात कही गई है। सरपंच के द्वारा डीजे संचालकों को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आप के द्वारा किसी भी समारोह में डीजे को लगाया जाता है। डीजे में साउंड अधिक होने के कारण ध्वनि प्रदुषण का खतरा बढ़ जाता है। जबकि डीजे के माध्यम से अश्लील गाने का उपयोग भी धड़ल्ले से किया जाता है।

डीजे के तेज आवाज एवं अश्लील गाना के कारण गांव में समाजिक तनाव एवं सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की समस्या उत्पन्न होती है। सरपंच ने कहा कि ऐसे हालातों में ग्राम पंचायत में शांति भंग करने की संभावना उत्पन्न होती है। ऐसे मामलों में समाजिक सौंदर्य बनी रहे। उसको लेकर डीजे संचालकों को नोटिस भेज कर बैठक में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसमें डीजे में अधिक आवाज और अश्लील गाने के बजाने पर वजह बताने और समुचित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

सरपंच ने कहा कि समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए आप सब मिल कर अपना विचार रखे। सभी एंड को डीजे संचालकों को आखिर क्या मजबूरी है कि डीजे से तेज आवाज और अश्लील गाने पर प्रतिबंध लगे उस पर अपना विचार रखें। बैठक में मुखिया शम्भु महतो,कामेश्वर हांथी,लक्षमण पासवान,गंगा राम पंडित,अजय यादव,भोला यादव,जीतन पासवान, मो अहमद,डीजे संचालक ईश्वर साह,दिनेश मंडल,सुरेश पूर्वे,दिलीप साह,प्रदीप पासवान,जीतेन्द्र साह धर्मेंद्र महतो समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button