बिहार

MADHUBANI:- जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में अधिकारियों को सांसद ने दिए कई निर्देश, कहा- आदेनिर्देशों का ससमय अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध करवाऐं

मधुबनी- 29 सितंबर। स्थानीय डीआरडीएम के सभागार में जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद सह जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एजेंडवार सभी विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही के अनुपालन पर भी विभागवार समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में सभी प्रमुख विषयों पर माननीय सदस्यों के सुझाव सुने गए। तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना,राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी),प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन, अटल मिशन ऑफ रिज्यूबिनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट सिटी मिशन,नेशनल हेल्थ मिशन, समेकित बाल विकास परियोजना, मध्यान भोजन योजना,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया,उच्च पथ,खनन,प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड,ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम,कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट प्रोग्राम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम अधिनियम,सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम सहित माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दे शामिल थे। बैठक के दौरान उपरोक्त सभी विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों द्वारा प्रमुखता से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम,राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना,ग्रामीण विद्युतीकरण, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा,रेलवे,स्वच्छ भारत मिशन,आईसीडीएस, मध्यान भोजन एवं सांसद निधि सहित जिले में सड़कों की स्थिति, अस्पतालों में चिकित्सकों की आवश्यकता, विद्यालयों के भवन की स्थिति, बिजली के खुले तारों में बदलाव, ट्राई साइकिल वितरण, जनवितरण प्रणाली द्वारा खाद्यान आपूर्ति, खुले में शौच मुक्त समाज के निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर गंभीर और व्यापक चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए। सांसद अशोक कुमार यादव ने सभी संबधित अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए आदेषों का ससमय अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध करवाऐं। साथ ही सभी सदस्यों द्वारा दिए गए उनके महत्वपूर्ण सुझाव के लिए उनको धन्यवाद भी दिया। बैठक विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर,जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव के अलावा विभिन्न नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद,मनोनीत पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न प्रखंडों के पंचायत समिति प्रमुख द्वारा जनहित की कई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु गंभीर चर्चा की गई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button