मधुबनी- 07 मई। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने लौकही थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रममें थाना दिवस पर लगने वाले जनता दरबार में पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसपी ने लौकही डकैती कांड के घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मिले। तथा फरार सभी अपराधकर्मियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर मुस्तैद डीएसपी,सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान को कांड से संलिप्त अन्य फरार अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु कई दिशानिर्देश दिए। एसपी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया डकैती कांड से संलिप्त अब तक पांच अपराधकर्मियों की हुई गिरफ्तारी हुई। तथा अन्य अपराधकर्मियों ने नेपाल में शरण ली है। जिसके धड़पकड़ के लिए नेपाल देश के सुपरिटेंडेंट से बात हुई है। उन्होंने सहयोग का आश्वासन भी दिया है। जल्द ही कार्रवाई कर कांड में संलिप्त सभी अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बताते चलें कि लौकही थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित हार्डवेयर व्यवसायी भीमसेन घिड़िया के घर व दुकान में बीते 18 अप्रैल की देर रात 25-30 की संख्या में आए डकैतों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने डीएसपी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर कांड में संलिप्त कुख्यात अपराधकर्मी मेघनाथ पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वहीं घटना के बाद से लगातार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डकैती के विरुद्ध में प्रदर्शन किया जाने लगा था। खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र में घटित गोलीकांड जिसमें लौकहा थाना क्षेत्र के नहरी पंचायत में बीते 5 अगस्त को स्थानीय निवासी किशोर सलहैता गोलीकांड मामले में घटनास्थल एवं पीड़ित का बयान दर्ज कर अपराधकर्मियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, सहोरबा गोली कांड में बारीकी से कांड का अध्ययन कर डीएसपी दुर्गा शक्ति को मामले से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, बीते 23 अप्रैल को मत्स्यजीवी सहयोग मंत्री देवनारायण सहनी की 55 वर्षीय पत्नी सुमिंदरा देवी की गोली मार निर्मम हत्या मामले में घटनास्थल का मुआयना कर डीएसपी दुर्गा शक्ति एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल को कांड में संलिप्त सभी फरार अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी एवं मामले के उद्भेदन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसपी ने मुखातिब होते हुए कहा सभी कांडों में वक्त रहते अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है और फरार अपराधकर्मियों के जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही जल्द फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी करली जाएगी। मौके पर डीएसपी दुर्गा शक्ति, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल मौजूद थे। सभी घटनाओं के जांच के दौरान पुलिसकर्मी चोकस थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी थी, हर कोई के आने जाने वाले व्यक्तियो पर पैनी नजर बनी हुई थी।
