
MADHUBANI:- कोइलख में भद्रकाली मंदिर चोरी कांड को लेकर चल रहा धरना SDM के आश्वासन पर समाप्त, 30 दिन का अल्टीमेटम
मधुबनी- 08 सितंबर। कोइलख भद्रकाली मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में 31 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। धरनार्थियों ने बताया कि एसडीएम, मधुबनी द्वारा मामले के समाधान के लिए एक माह का समय दिए जाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद उनके आदेश के सम्मान में धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। लोगों ने कहा कि 30 दिन के भीतर यदि चोरी का उद्भेदन नहीं होता है, तो पुनः धरने पर बैठा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।
सदर एसडीओ को माँग पत्र सौंपा गया। जिसमें भद्रकाली मंदिर में हुई चोरी की घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच, चोरी गए सामान, गहने की बरामदगी एवं मंदिर की सुरक्षा की ठोस व्यवस्था करने, घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, मंदिर में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी एवं व्यवस्था हेतु गार्ड की व्यवस्था करने, मूर्ति की सुरक्षा की व्यवस्था सहित अन्य मांग शामिल है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नलिनी रंजन झा, पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा, राजीव झा रमा, सुनिन्द झा, धर्मेन्द्र मिश्रा, केतन झा, आकाश झा, टुनटुन ठाकुर (पंडा), गोलू झा, बलकन सहित अन्य मौजूद थे।


