
बिहार
MADHUBANI:- सरकारी स्कूल में आर्केस्ट्रा का कथित वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, वायरल वीडियो की लक्ष्य तक पूष्टि नही करता
मधुबनी – 8 सितंबर। जिले के कलुआही प्रखंड स्थित एक सरकारी विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम दिखाई दे रहा है, जिसमें एक युवती के एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में सिगरेट नजर आ रही है।
यदि वीडियो सही है और यह सरकारी विद्यालय परिसर का ही है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। विद्यालय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षित वातावरण के लिए होते हैं। ऐसे परिसर में हथियारों की मौजूदगी और इस तरह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि “लक्ष्य तक” नहीं करता है। संबंधित प्रशासन से अपील है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।



