
MADHUBANI:- झंझारपुर हाल्ट के नजदीक मिली गली-सड़ी अवस्था में युवक की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
मधुबनी- 08 सितंबर। झंझारपुर रेलवे हाल्ट के नजदीक एक युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आज सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। शव काफी पुराना और गली-सड़ी अवस्था में था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना झंझारपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है।
शव की हालत खराब होने के कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को फेंके जाने का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।



