
भारत
JHARKHAND:- लखन विश्वकर्मा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
धनबाद, 12 जुलाई। समाजसेवी एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व स्वर्गीय लखन विश्वकर्मा की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. लखन विश्वकर्मा के सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में जिला महासचिव अशोक पांडे, मीडिया प्रभारी उमेश सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, उज्ज्वल बोस, आनंद कुमार सिंह, रिंकू सिंह, बबलू वर्णवाल, आशीष सिन्हा, विजय निषाद,अंबिका चक्रवर्ती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



