
MADHUBANI: कपिलेश्वर स्थान मंदिर का इन्वेंट्री कार्य का विरोध करना 13 पंडा को पड़ा महंगा, FIR दर्ज
मधुबनी – 12 जुलाई। रहिका प्रखंड के कपिलेश्वर स्थान मंदिर, धर्मशाला, दानपात्र और चल-अचल संपत्तियों का इन्वेंट्री कार्य में बाधा पहुंचाने वाले मंदिर के 13 पंडा को मंहगा पड़ गया। बता दें कि 9 जुलाई को पंडाओं द्वारा इन्वेंट्री कार्य का विरोध किया गया था। जिससे इन्वेंट्री कार्य नहीं हो सका। हालांकि इससे पूर्व भी कुछ पंडा द्वारा 25 मई को भी इन्वेंट्री कार्य का विरोध किया गया था। इसको लेकर रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष झा ने इन्वेंट्री कार्य के दौरान विधि व्यवस्था भंग करने को लेकर रहिका थाना में एक मामला दर्ज कराया है।
बतादें कि 9 जुलाई और 25 मई से पूर्व भी कपिलेश्वर स्थान मंदिर सहित चल-अचल संपत्तियों का इन्वेंट्री कार्य किया जाना था। लेकिन कुछ पंडा द्वारा विरोध किया गया था। कुछ पंडा ने दानपात्र का ताला खोलने सहित अन्य प्रकिया पूरी नहीं होने दिया। इन्वेंट्री कार्य के लिए रहिका प्रखंड कार्यालय द्वारा सूचना जारी किया गया था। इन्वेंट्री की सूचना कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला न्यास के सचिव सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष आचार्य संतोष झा, सदस्य जवाहर लाल प्रसाद सहित अन्य को दी गई थी। रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष झा ने बताया कि इन्वेंटरी कार्य का लगातार तीसरी बार भी कुछ पंडाओं द्वारा विरोध किए जाने की सूचना सदर एसडीओ को दी गई थी।कुमार कपिलेश्वर सिंह से माता पार्वती मंदिर ट्रस्ट की आमदनी की जांच कराने की मांग
मालूम कि कपिलेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने राज दरभंगा के तहत माता पार्वती मंदिर के नाम पर यहां 52 बीधा जमीन है। जिसमें 10 एकड़ का पोखर, 5 एकड का बगीचा के अलावा परिसर में 100 से अधिक दुकान किराए पर दिए गए है। पोखर, बगीचा और दुकानों के किराया के रुप में सालाना 20-30 लाख तक की आमदनी होती है। जानकारों का माने तो राज दरभंगा के कुछ कर्मियों द्वारा पोखर, बगीचा और दुकानों से होने वाली लाखों की आमदनी को कम दिखाकर अपनी जेब भर रहे हैं। पंडा का दबदबा और न्यास की उदासीनता से मंदिर की संपति उगाही का जरिया बनकर रह गया है। अनेकों स्थानीय लोगों को मंदिर के नाम की जमीन पर अवैध कब्जा दिलाकर सालाना लाखों रुपये की उगाही की जा रही है। माता पार्वती मंदिर का विकास और श्रद्घालुओं की सुविधा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
वहीं, श्रद्धालुओं से मिलने वाला चढ़ावा, आभूषण का लेखा-जोखा नहीं रखा जाता है। श्रद्धालुओं ने राज दरभंगा के कुमार कपिलेश्वर सिंह से माता पार्वती ट्रस्ट की अचल संपत्ति से होने वाली आमदनी की जांच कराने की मांग की है। श्रद्घालुओं ने कहा कि इस दिशा में राज दरभंगा द्वारा समय रहते कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो इसकी शिकायत बिहार राज्य धार्मिक न्यास, पटना से की जाएगी।



