
BJP के प्रदेश मंत्री बने जन्मेजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ने भेंट की अंगवस्त्र
मधुबनी -26 जून। मधुबनी के जन्मेजय सिंह को भाजपा प्रदेश मंत्री मनोनीत किए जाने पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान पर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ पार्टी हित में काम करेंगे। दशकों से पार्टी के लिए कार्य करते रहे है।
राज्य और केंद्र की एनडीए सरकार में लोगों का जीवन स्तर समृद्ध हो रहा है। पार्टी के विभिन्न अभियानों, कार्यक्रम के तहत किसी भी तरह की संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को सशक्त और प्रभावी बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रम को मजबूती से निर्वहन ही मुख्य लक्ष्य है। पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना, जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, समाज के सभी वर्गों तक पहुंच कर भाजपा की नीतियों व मुद्दों के आधार पर जनाधार का विस्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।



