
ताज़ा ख़बरें
IPS ईश्वर सिंह संभालेंगे पंजाब की कानून-व्यवस्था का जिम्मा
चंडीगढ़- 31 मई। पंजाब सरकार ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वरिष्ठ आईपीएस ईश्वर सिंह को एडीजीपी लॉ एंड आर्डर के पद पर तैनात किया है। यह पद करीब एक सप्ताह से खाली पड़ा था। इससे पहले आईपीएस नरेश कुमार इस पद पर कार्यरत थे।
वर्ष 1993 बैच के आईपीएस ईश्वर सिंह एक सुलझे अधिकारी हैं और वह पूर्व अकाली दल व कांग्रेस की सरकारों में भी कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभाल चुके हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार ने एक और अहम बदलाव करते हुए वर्ष 1993 बैच के आईपीएस वरिंदर कुमार को नया विजिलेंस चीफ नियुक्त किया है।



