स्पोर्ट्स

IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हार्दिक पांड्या

नवी मुंबई- 12 अप्रैल। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक ने यह उपलब्धि सोमवार को नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की।

हार्दिक ने 100 छक्के लगाने के लिए कुल 1046 गेंदों का सामना किया। वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के बाद 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए।

हैदराबाद के खिलाफ मैच के बात करें तो इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या (50) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अभिनव मनोहर ने 32 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने 2-2 व मार्को जेनसेन और उरमान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 19.1 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। विलियमसन ने 57 व अभिषेक ने 42 रन बनाए। इन दोनों के अलावा निकोलस पूरन ने नाबाद 34 और एडन मार्करम ने नाबाद 12 रन बनाए। इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले तीन मैच जीतने के बाद, टूर्नामेंट में गुजरात की यह पहली हार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button