[the_ad id='16714']

IPL:- चोटिल अरशद खान की जगह कुमार कार्तिकेय सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में हुए शामिल

मुंबई- 28 अप्रैल। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के शेष बचे मैचों के लिए चोटिल मोहम्मद अरशद खान के प्रतिस्थापन के रूप में कुमार कार्तिकेय सिंह के साथ करार किया है।

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले कुमार कार्तिकेय सिंह ने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच, 19 लिस्ट ए गेम और 8 टी 20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 35, 18 और 9 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिकेय 20 लाख रुपए की कीमत पर मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे।

मुंबई इंडियंस की टीम 30 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।

बता दें कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी खराब रहा है। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2022 में अब तक आठ मैच खेले हैं और आठों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खराब फार्म में हैं और एकाक दो मैचों को छोड़कर वह बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

मुंबई को अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!