
ऊर्जा ऑडिटोरियम में 9वां माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए CM सम्राट, मौके पर बोले, कहा– माटी का फर्ज निभाना होगा
पटना – 19 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में माटी संस्था द्वारा आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल क्षेत्र की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया। बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल बिहार और उत्तर प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत है। दोनों राज्य अपनी समृद्ध विरासत, प्रतिभा और सामर्थ्य के साथ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि माटी का फर्ज निभाना होगा, माटी का कर्ज लौटाना होगा। अपनी मिट्टी, संस्कृति और विरासत के प्रति कर्तव्यबोध हम सभी को रखना होगा। उन्होंने पूर्वांचल की समृद्ध संस्कृति एवं प्रतिभाओं को सम्मान और मंच प्रदान करने के लिए माटी संस्था के प्रयासों की सराहना की।



