
PMAY 2.0 को लेकर मधुबनी नगर निगम सख्त, जियोटैग के लिए 9 सदस्यीय टीम गठित
मधुबनी- 19 सितंबर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर मधुबनी नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्वीकृत लाभुकों के आवासों का जियोटैग एक सप्ताह में पूरा करना होगा। दरअसल, नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी ने 22 सितंबर तक लाभार्थियों का ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिट करने का निर्देश दिया है। इसी के आलोक में वर्ष 2024 में पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन के बाद बने हुए आवासों की जियोटैगिंग करनी है। इसके लिए निगम स्तर पर 9 कर्मियों की टीम बनाई गई है।
वार्डवार प्रतिनियुक्त कर्मी—
1.बैद्यनाथ महतो, विकास मित्र – 9504567680 – वार्ड 01 से 04
2.संजीत कुमार, विकास मित्र – 9835645576 – वार्ड 05 से 07
3.मोनू कुमार, MIS Specialist – 8797216167 – वार्ड 08 से 16
4.दीपक कुमार, स्वच्छता साथी – 8873058012 – वार्ड 17 से 20
5.मिनतुल्लाह, स्वच्छता साथी – 8210497724 – वार्ड 21 से 26 एवं 28 से 31
6.शुभम कुमार, कनीय अभियंता – 7903468137 – वार्ड 27
7.फौजैल अहमद, लिपिक – 8210497724 – वार्ड 32 से 35
8.सुमित कुमार, कार्यपालक सहायक – 9471018350 – वार्ड 36 से 38
9.प्रकाश कुमार, डाटा ऑपरेटर – 8539817670 – वार्ड 39 से 45 तक।
आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मी आवंटित वार्डों में स्वीकृत लाभुकों द्वारा निर्मित आवासों का जियोटैग एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



