विश्व

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, सतर्क रहने की अपील

पेरिस- 21 अक्टूबर। फ्रांस में महंगाई और सरकारी नीतियों के विरोध में जारी प्रदर्शनों के हिंसक होने के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों और यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, प्रदर्शन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि फ्रांस के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थानीय स्तर पर कर्फ्यू लगाया गया है। सड़कों पर आवागमन और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। भारतीय नागरिकों को स्थानीय समाचारों और फ्रांसीसी प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने फ्रांस जाने या वहां के भीतर यात्रा करने वाले लोगों से अपनी एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियों के संपर्क में रहने को कहा है, ताकि उड़ानों और यात्रा कार्यक्रम में संभावित बदलावों की समय पर जानकारी मिल सके।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क—

– भारतीय दूतावास, पेरिस: +33 6 48 34 00 63

– ईमेल: cons.paris@mea.gov.in

– भारत का महावाणिज्य दूतावास, मार्सेल: +33 7 43 16 25 59

– ईमेल: cgo.marseille@mea.gov.in

24 अक्टूबर के प्रदर्शनों से पहले सुरक्षा कड़ी

फ्रांस में शनिवार, 24 अक्टूबर को नए प्रदर्शनों की घोषणा के बाद सरकार ने हिंसा रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं। कतर यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने बुधवार को कहा कि हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का इस्तेमाल करेगी।

आपातकाल घोषित करने की मांग पर मैक्रों ने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है, हालांकि परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है। वहीं, गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा कि आगामी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा रोकने में मदद के लिए सेना के ‘ऑपरेशन सेंटिनेल’ के जवानों को तैनात किया जाएगा।

फ्रांस सहित स्पेन और अल्बानिया जैसे कुछ अन्य यूरोपीय देशों में भी युवाओं के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास ने नागरिकों से यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने की अपील की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!