
व्यवसायी शिवशंकर गुप्ता के श्राद्ध भोज में पहुंचे बिहार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, दी श्रद्धांजलि
मधुबनी – 22 अक्टूबर। मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के धर्मबन, खाजेडीह गांव में आज आयोजित श्राद्ध कर्म और मुख्य भोज में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ पहुंचे।
उन्होंने दिवंगत शिवशंकर प्रसाद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री श्री महासेठ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ज्ञात हो कि धर्मबन निवासी दुखन प्रसाद गुप्ता के छोटे भाई शिवशंकर प्रसाद गुप्ता का स्वर्गवास हो गया था। मौके पर राजद नेता पवन यादव, अमरकांत यादव, पंकज कुमार यादव, गोलू कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। शोकाकुल परिवार की ओर से तुलसी प्रसाद गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित समस्त गुप्ता परिवार ने आभार व्यक्त किया।



