बिहार

MADHUBANI:- हाकिमों की मनमर्जी से रहिका अंचल में घटती गई पोखर-जलकर,मछली और मखाना उत्पादन प्रभावित, राजस्व की हो रही क्षति

मधुबनी- 14 जुलाई। जिला मत्स्य विभाग और रहिका अंचल कार्यालय की उदासीनता से मछली उत्पादन के लिए सैरात सूची में शामिल पोखरों-जलकरों की संख्या साल घटती गई। इतना ही नहीं, कम हो रही पोखरों-जलकरों का अतिक्रमण भी बढ़ता गया। जिससे पोखर और जलकरों की हालत खराब होने से मछली उत्पादन प्रभावित हो गया। इसका खामियजा मछली उत्पादकों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, मत्स्य विभाग और अंचल कार्यालय के हाकिमों, कर्मचारियों पर पोखर-जलकरों की हेराफेरी का आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि (जुलाई श्रेणी) पोखर-जलकर में सालोंभर मछली पालन किया जाता है। मत्स्य विभाग की बंदोबस्त सूची में मछली उत्पादन के लिए तीन साल पूर्व पोखर-जलकर की संख्या कुल 76 बताई गई है। जिसमें 64 पोखर-जलकर ही मत्स्यीजीवी सहयोग समिति लि. ने मछली उत्पादन के लिए बंदोबस्त लिया है। शेष 10 पोखर अतिक्रमित होने, कचरा भर जाने से उसमें करीब एक दशक से मछली उत्पादन नहीं होने के कारण रहिका मत्स्यीजीवी सहयोग समिति लि. ने ऐसे पोखर और जलकर को बंदोबस्त नहीं कराया। यह बंदोबस्त मत्स्य विभाग द्वारा साल 2022-23 से 2026-27 तक के लिए रहिका अंचल मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि. को किया गया है।

मत्स्य विभाग की मछली उत्पादन के लिए रहिका अंचल की कुल 76 पोखर—

मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि. रहिका को जुलाई श्रेणी। यानी मछली पालन के लिए बंदोबस्त होने वाले पोखर, जलकरों में मीना बाजार पोखर सप्ता, खाता 498, खेसरा 1397, ढोढ़िया पोखर भौआड़ा, खाता 672, खेसरा 952, मकसूदा जलकर खेसरा 1454, नवकी पोखर सोनमन्ती, खाता 257, खेसरा 1239, मकसूदा जलकर मकसूदा, खाता 145 खेसरा 405, महारानी जिरात जलकर मकसूदा, खेसरा 2461, 2464, खजुरी जलकर खजुरी, खेसरा 154, मलंगिया जलकर मलंगिया, खेसरा 2000, संभुआर जलकर संभुआर, खेसरा 47, तेलिया पोखर सुगौना, खाता 581 खेसरा 4905, बड़की पोखर सुगौना, खाता 581 खेसरा 4182, मतही नाजिरपुर जलकर नाजिरपुर, खाता 473 खेसरा 1375, समोल जलकर समोल, खाता 155 खेसरा 89, जेठरेयत पोखर भच्छी, खाता 339 खेसरा 983, भट्टी जगत जलकर जगत ईजरा, खाता 34 खेसरा 159, अकशपुरा तालाब सुदर भिठी, खेसरा 5434, महरानी पोखर ईजरा खाता 547 खेसरा 4127, ठाकुर पोखर सीमा भच्छी, खाता 338, खेसरा 73, झखराही पोखर बसुआरा, मलगिया खेसरा 1008, कटेश्वरी पोखर कटाई मलंगिया, खेसरा 741, सुगौना जलकर सुगौना, खेसरा 3814, माडर जलकर जगतपुर, खाता 508, खेसरा 3393, झकराही पोखर रामनगर कोकरी, खाता 257 खेसरा 568, चौड़ी पोखर भौआड़ा खाता 672 खेसरा 2249, जगतपुर जलकर जगतपुर, खाता 798 खेसरा, 3993, बाबू पोखर जितवारपुर खाता 129, खेसरा 791, तेलिया पोखर ककरौल, खेसरा 6758, पार्वती पोखर जगतपुर, खाता 500, खेसरा 5554, सेरमा पोखर कनैल, खेसरा 1090, दक्षिणवारी टोल जलकर जितवारपुर, खाता 130 खेसरा 1017, कोठा टोल पोखर रहिका, खाता 738, खेसरा 2509, कपिलेश्वर स्थान पोखर ककरौल खाता 791 खेसरा 6467, भागीरथपुर पोखर भागीरथपुर, खेसरा 131, भैरव स्थान पोखर जगतपुर, खेसरा 5563, टुन्नी मिश्र पोखर जगतपुर, खाता 508, खेसरा 5748, डींग सायर पोखर रहिका, खाता 738, खेसरा 3382, सनौर पोखर सनौर, खाता 368, खेसरा 835, गंधवारि जलकर, खाता 385, खेसरा 684, बतहू पोखर रहिका, खाता 2080 खेसरा 1458, रमवतिया पोखर भौआड़ा लक्ष्मी सागर, खाता 672, खेसरा 7914, गोवा पोखर भच्छी, खाता 338, खेसरा 2368, आले ग्राम पोखर, खेसरा 104, बसौली हाट पोखर, खेसरा 3362, गुलटेनी पोखर चकदह, खेसरा 234, लक्ष्मी सागर थान पोखर भौआड़, खेसरा 1887, तिलक चौक पोखर मधुबनी खेसरा 287, प्रतापगंज पोखर महाराजगंज मधुबनी, खेसरा 27, ढेलफोरवा पोखर पेट्रोल पंप रहिका, खेसरा 1641, गोवा पोखर भौआड़ा, खेसरा 5185, कजियाना जलकर, खेसरा 376, सुदंरपुर भीट्ठी जलकर, खेसरा 1837, खरौआ जलकर खेसरा 1828, बलिया बेलाम जलकर, खेसरा 499, नाजिरपुर जलकर, खेसरा 1378, भूईया थान जलकर नाजिरपुर, खेसरा 1055, ढेलफोरया पोखर रहिका, खेसरा 2007, नाजिरपुर जलकर, खेसरा
2102, नाजिरपुर जलकर नाजिरपुर, खेसरा 2188, ढक्कन बाला पोखर, खेसरा 389, निर्लज्जी पोखर भौआड़ा, खेसरा 6423, सूडी स्कूल तालाब मधुबनी, खेसरा 415, सराय पोखर, खेसरा 42, शंकरपुर पोखर रैयाम, खेसरा 784, 30, नब्बी पोखर रहिका, खेसरा 1399, लक्ष्मण साह तालाब सप्ता, खेसरा 1412, कीर्तन भवन तालाब मधुबनी, खेसरा 4465, 4668, चकदह जलकर, खेसरा 2882, मखरौती तालाब भच्छी, खाता 382, खेसरा 358, चकदह झील मछली जलकर चकदह, खेसरा 582, 552, बसौली टोली जलकर सुगौना, खेसरा 3619, ककरौल जलकर ककरौल, खेसरा 5998, 6033, जगतपुर जलकर जगतपुर, खेसरा 496, हरेराम पट्टी जलकर बसुआरा, खेसरा 181, नाजिरपुर जलकर नाजिरपुर, खेसरा 1014, हरेराम पट्टी जलकर बसुआरा, खेसरा 121, महंतीलाल तालाब मधुबनी, खेसरा 1075 शामिल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!