स्पोर्ट्स

IPL 2026 में लगातार हार से निराश केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-“मुश्किल दिनों को अपनाना होगा”

अहमदाबाद- 18 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की खराब फॉर्म जारी है। टीम अपने शुरुआती छह मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। टीम को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के 180 रन बनाने के बावजूद 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की स्थिति पर खुलकर बात करते हुए खिलाड़ियों से सकारात्मक बने रहने और कठिन समय को स्वीकार करने की अपील की है।

मैच के बाद रहाणे ने कहा कि टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला इस सोच के साथ लिया था कि बल्लेबाज खुलकर खेल सकें।

उन्होंने कहा, “हम बतौर बल्लेबाजी टीम इस विकेट पर 200 रन का लक्ष्य सोच रहे थे, जो चुनौतीपूर्ण होता।”

हालांकि, उन्होंने कैमरन ग्रीन की पारी की जमकर तारीफ की। रहाणे ने कहा, “कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी की। आप विकेट गंवा सकते हैं, लेकिन हम 180 रन तक पहुंचे, उसमें उनका बड़ा योगदान रहा।”

लगातार हार के बावजूद रहाणे ने टीम को सकारात्मक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में आपको कठिन दिनों को भी अपनाना पड़ता है। सिर ऊंचा रखें, हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। हमारे लिए जरूरी है कि हम सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरें और खुलकर खेलें।”

गेंदबाजी को लेकर रहाणे ने साफ तौर पर माना कि पावरप्ले में टीम की कमजोरी सामने आई है। उन्होंने कहा, “सच यह है कि पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी अनुभवहीन हैं। लेकिन वे पूरी कोशिश कर रहे हैं, विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, भले ही अभी सफलता नहीं मिल रही।”

उन्होंने अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे गेंदबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं।

रहाणे ने यह भी बताया कि कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर सके क्योंकि उन्हें ऐंठन (क्रैम्प्स) की समस्या थी।

कप्तान ने अंत में कहा, “जब आप लगातार हारते हैं तो नकारात्मक सोच आना आसान होता है, लेकिन मैं टीम पर गर्व करता हूं। हमें एक-एक मैच पर ध्यान देना है और हर दिन बेहतर बनने की कोशिश करनी है।”

कोलकाता नाइट राइडर्स को अब ज्यादा समय नहीं मिलेगा, क्योंकि टीम को अगले 48 घंटों के भीतर अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button