नई दिल्ली- 04 मई। राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर युवक की हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार सुबह 5:30 बजे की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब युवक काम पर जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। मृतक की पहचान वीरू के रूप में हुई है।
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा ड्यूटी पर जा रहा था, तभी बदमाशों ने सुआ घोंपकर उसकी हत्या कर दी। आगे उन्होंने बताया कि घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने घर में कमाने वाला इकलौता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
